Header Ads Widget

Responsive Advertisement

How to Insert Cover Page, Blank Page & Page Break in MS Word in Hindi

एम एस वर्ड 2016 के इस अध्याय में Home Tab में Pages Block के अंगर्गत आज आप सीखेंगे। Cover Page, Black Page और Page Break Option का उपयोग करना। 

यहा हमने एक डॉक्युमेंट पहले से बना रखा है और अब हम इसके Front Page को Styles Look देना चाहते हैं। जिससे की हमारा डॉक्यूमेंट अच्छा दिखे। 

उसके लिए MS Word में Insert Tab में Page Block में ऑप्शन होता हैं। 

Cover Page

इसकी मदद से हम अपने डॉक्युमेंट के लिए खूबसूरत कवर पेज इंसर्ट कर सकते है। जैसे ही हम इस पर क्लिक करते है। यहा हमे बहोत सारे ऑप्शन दिखाई देते हैं।
  • इन ऑप्शन में से हम किसी को भी सेलेक्ट कर सकते हैं। जैसे ही हमने यहा सेलेक्ट किया और इस पर क्लिक करते ही Cover Page हमारे डॉक्युमेंट में इंसर्ट हो जाएगा। 
  • इस पेज में आप डॉक्युमेंट का Title, Subtitle, Company Name, Company Address ये सब दे सकते हैं। 
  • अगर आप चाहे तो यहा इमेज भी इंसर्ट कर सकते हैं। वो पिक्चर आप अपनी System में से जहा पर भी पिक्चर हो वहा से ब्राउस करके दे सकते हैं। 
अब अगर आप इस कवर पेज को सेव करना चाहते है तो उसके लिए पहले इसे सेलेक्ट कर लें। अब कवर पेज पर क्लिक करें। यहा आपको सबसे निचे ऑप्शन मिलता हैं। Save Selection to Cover Page Gallery इस पर क्लिक कर दें। 

हमने जो Cover Page बनाया है वो Screen पर नजर आ रहा है इसको अगर यहा से हटाना हो तो Remove Current Cover Pages पर क्लिक कर दें।

Blank Page

यदि हम दो Pages या दो पैराग्राफ के बिच में एक नया Blank Pages डालना चाहते है तो उसके लिए जिस पेज या पैराग्राफ के बाद नया पेज चाहिए वहा पर क्लिक करके Blank Page Option पर करें। 

  • अब यहा पर हमने दो पेजेस के बीच में एक ब्लैंक पेज  इंसर्ट किया हैं। 

Page Break 

यदि आप किसी डॉक्युमेंट मे लिखे टेक्स्ट को किसी स्थान से अलग करके अगले पेज पर ले जाना चाहते हैं। तो जहा से आपको टेक्स्ट को अलग करना हो वहा पर क्लिक कर करें। जैसे हमको ये अंतिम पैराग्राफ जो है वो अगले पेज पर ले जाना हैं।

  • जहा से उसको अलग करना हो वहा पर क्लिक करेंगे। और Page Brack ऑप्शन पर क्लिक करेंगे। 
  • अब ऐसा करने पर अंतिम पैराग्राफ वो अगले पेज पर आ गया हैं। 

Post a Comment

0 Comments