Tally Prime की इस series के आज के अध्याय में हम आपको बतायेंगे Ledger को Alter or Delete कैसे करते हैं। इसके पहले वाली पोस्ट में हमने आपको बताया था Single Ledger बनाना और Multiple Ledger बनाना बाताया था। इस पोस्ट में हम आपको Ledgers को Alter or Delete करना बता रहे हैं।

https://www.shatishtutorial.com/2021/06/How-to-alter-edit-modify-delete-ledgers-in-Tally-Prime.html

Single Ledger को Alter करना - Altering Single Ledger.

अभी हम Gateway of Tally पर है और यहा पर किसी भी ऑप्शन उपयोग करने के लिए उसे सेलेक्ट करना होता हैं। उसके तीन तरीके है। पहला Up या Down Arrow Keys से जाये और Enter प्रेस करें। दुसरा माउस से सीखे उस पर क्लिक करें। तीसरा आप यहा देख रहे है सभी ऑप्शन में एक अक्षर कैपिटल और बोल्ड है और उसका कलर निला है। दरसल ये कलर अक्षर उन ऑप्शन की Shortcut है। 

  • किसी भी Master में Alter करने के लिए हमे Alter Option पर जाना होता है। इसकी Shortcut Key A हैं।
  • अब List of Masters आ रही है हम Ledger का बदलाव करना चाहते है तो यहा से हमें Ledger सेलेक्ट करना होगा। 
  • अब ऐसा करते ही List of Ledgers आ जाएगी। 
  • अब इस List में सभी Ledgers के नाम दिखाई पड रहे है। आप जिस Ledger को Alter करना चाहते है उसे सेलेक्ट करें। जैसे- हमे Ashok Traders को चुन रहे हैं। 
  • अब Ledger Alteration Window आ गई हैं। अब इसमे Ledger बनाते समय आपने जो भी Details दी होंगी वो दिखाई पडेंगी। 
  • यहा से आप Name, Group, Mailing Details या Opening Balance इत्यादी। जिसमें भी बदलाव करना चाहते है वो कर सकते हैं। 
  • अब इस Window को Ctrl + A प्रेस करके Save कर लेंगे।

Single Ledger Delete करना - Delete Single Ledger

किसी Ledger को स्थाई रुप से कैसे समाप्त करते है यानी उसे Delete कैसे करते हैं। उसके लिए भी आपको Alter में जाना होगा।

  • अब यहा वो Ledger Select करेंगे। जिसे आप Delete करना चाहते हैं। 
  • अब Ledger Alteration Window आ गई हैं। 
  • अब इस स्क्रीन पर Alt + D एक साथ प्रेस करें। 
  • एक छोटी विंडो आएगी। आपसे पुछा जाएंगा क्या आप इसे Delete करना चाहते है। अगर आप Delete करना चाहते है तो Y/Enter प्रेस करें। 
  • यदी नही तो No के लिए N Press करें।

Multiple Ledger को Alter करना - Altering Multiple Ledger.

  • Multiple Ledger को Alter करने के लिए Chart of Accounts पर जाना होगा। जिसके लिए हम Keys Press कर रहे हैं।
  • यहा पर Ledger Highlight है और Enter प्रेस करें। 
  • अब Charts of Account की Screen आ रही हैं। 👇
  • यहा पर Multi-Master पर जाने के लिए Alt + H किज एक साथ प्रेस करें। 
  • अब यहा पर दिखाई पड रहे List of Multi - Masters में से Multi Alter को सेलेक्ट करे। 
  • अब ऐसा करते ही Select Group की screen open हो जाएगी। और List of Group दिखाई पडेंगे। 
  • यदि आपको किसी एक Group में बनाये गये Ledgers में कोई बदलाव करना है, जैसे कि Name, Group या Opening Balance में कोई बदलाव करना है तो उस ग्रुप को सेलेक्ट कर लें। 
  • हम यहा पर Bank Account Group को सेलेक्ट कर रहे हैं। 
  • अब ऐसा करते ही Multi Ledger Alteration window खुल जाएंगी। 

  • अब यहा पर हम Bank Group में दो Ledger बना रखा है। इनमें से State Bank of India का नाम और Group दोनो सही है पर दुसरी जो बैंक है उसका नाम SBI Bank ना होते हुये। UBI Bank है और इस बैंक से हमने CC Limit ले रखी हैं। यानी ये लेजर Bank Account में ना होकर Bank OCC Account Group में होना चाहिए। हम यहा पर Change कर लेंते हैं। 
  • अब इस Changes को Save करने के लिए Ctrl + A प्रेस करके Save कर लेंगे। अब इसे Accept करते ही वापस से हम List of Groups की Window पर आ जाएंगे। 
अब हम किसी भी ग्रुप के अंदर बने लेजर्स को एक साथ कैसे Alter कर सकते है,  यह देख लेते हैं।

  • उसके लिए All items को सेलेक्ट करें।
  • अब ऐसा करते ही Multi Ledger Alteration widow आ गई हैं।

  • जिसमें सभी Ledgers के नाम और उनके आगे वो जिस Groups में बने है उनके नाम भी दिखाई पड रहे हैं। इसके अलावा यदि आपने Opening Balance दिया होगा। वो भी यहा पर दिखाई पडेगा। 

  • जैसे अभी हमने उपर बतया था। आप यहा पर भी उसी तरह यहा पर किसी भी Ledger का नाम, Group या Opening Balance में बदलाव कर सकते हैं। 

  • अब इसे Save करने के लिए वही Shortcut Ctrl + A प्रेस करके Save कर लें।

    इस पोस्ट में हमने आपको बताया कि टैली प्राइम में Single Ledger और Multiple Ledger को कैसे बदलें।

    अगर हमारी ये पोस्ट पसंद आये तो इसे Comment करें, और अन्य लोगो के साथ इसे Share करें और Tally Prime की नई - नई जानकारी के लिए हमारे Facebook PageTelegram को  Like 👍 करें